आज तकनीकविद् बनने का विचार मन में समाया है। सोचा जो कुछ थोड़ी बहुत जानकारी मेरे भेजे में एकत्रित है उसे आप पर उड़ेल दूँ।
अगर आप वायरस नाम की घिनौनी प्रजाति से खिन्न हैं, सुरक्षा को लेकर अच्छे खासे चिन्तित हैं और एंटीवायरस अपडेट के झमेले में पड़े रहते हैं तो आपके लिये यह सुखद लेख साबित हो सकता है।
यहाँ पर वैज्ञानिक भाषा का ज्यादा प्रयोग करना मुझे उचित नही लगता और न ही ज्यादा ताम झाम के साथ आपको समझाना चाहता हूँ। या यूँ कहें समझा ही नही सकता हूँ J
तो मेरी सरल सुबोध भाषा प्रस्तुत है……
फोकट में उपलब्ध आपरेटिंग सिस्टम है UBUNTU जो कि घर बैठे बिठाये मिल जाता है बस http://www.ubuntu.com/ का दौरा कीजिये और जहाँ पर मुफ़्त सीडी भेजने की बात हो वहाँ लपक कर क्लिक कर दीजिये। रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपना नाम पता लिख छोड़िये। महीने भर के अन्दर सीडी हाथ में …… अगर इन्तजार करने का मन नही है तो Image file ही डाउनलोड कर लीजिये और Magic ISO Software से उसे Extract कर लीजिये, एक कोरी सीडी का ख्रर्च बच जायेगा।
अलग से Hard Disk का partition बनाने की भी कोई जरूरत नही। C ड्राइव मे अगर 4-6 गीगा बाइट मुक्त जगह हो तो काम बन जाता है।
इन्स्टालेशन के बाद आप दोहरे आपरेटिंग सिस्टम के मालिक हो जाते हैं चाहे XP/VISTA में उछलिये कूदिये चाहे UBUNTU में ……
अगर आपके पास LAN Dial up /LAN ब्राडबैण्ड कनेक्शन हो तो कोई गम नही। जी खोल कर दौड़िये पूरे संसार पर ……
परन्तु अगर आप चलायमान हैं माने कि लैपटाप होल्डर हैं और डाटा कार्ड या USB कार्ड से नेट कनेक्ट करते हैं तो थोड़ा सा व्यवधान आता है। जिससे मैं भी परेशान था।
आइये परेशानी हल करते हैं।
पहली परेशानी à Reliance ZTE MC315 CDMA 1X PCMCIA data card
पहले तो एक “setserial_2.17-45_i386.deb” नामक installer फ़ाइल को यहाँ से डाउनलोड कर लीजिये
और Home Directory में Save कर लीजिये।
अब Application > Accessories >Terminal को शुरु कीजिये।
और लिखना प्रारम्भ कीजिये … थोड़ा सा कष्ट उठा ही लीजिये
sudo dpkg –i setserial*
press Enter key
……………
हो गया।
अब अपने PCMCIA कार्ड को insert कीजिये तथा Application > Accessories >Terminal मे जाकर लिखिये
sudo dmesg
ऐसा कुछ लिखा दिखाई देगा।
pccard: PCMCIA card inserted into slot 0
[ 17.688000] cs: memory probe 0xb0100000-0xb01fffff: excluding 0xb0100000-0xb010ffff
[ 17.692000] pcmcia: registering new device pcmcia0.0
[ 17.712000] tifm_core: MMC/SD card detected in socket 0:3
[ 17.744000] cs: IO port probe 0x100-0x3af: clean.
[ 17.748000] cs: IO port probe 0x3e0-0x4ff: excluding 0x4d0-0x4d7
[ 17.748000] cs: IO port probe 0x820-0x8ff: clean.
[ 17.748000] cs: IO port probe 0xc00-0xcf7: clean.
[ 17.748000] cs: IO port probe 0xa00-0xaff: clean.
[ 17.876000] ttyS3: detected caps 00000700 should be 00000100
[ 17.876000] 0.0: ttyS3 at I/O 0x2e8 (irq = 3) is a 16C950/954
तथा अन्तिम पंक्ति मे ये दिखेगा।
17.876000] 0.0: ttyS3 at I/O 0x2e8 (irq = 3) is a 16C950/954
विशेषकर आप ttyS3 पर ध्यान दें यह ttyS0, ttyS1 या ttyS2 भी हो सकता है।
आप कार्ड की जानकारी भी ज्ञात कर सकते हैं कि वह काम कर रहा है या नहीं।
Application > Accessories >Terminal
And write
sudo pccardctl info
संदेश दिख जायेगा।
अब wvdial.conf के साथ खुरपेंच करने की बारी आती है
Application > Accessories >Terminal
& write
sudo gedit /etc/wvdial.conf
परिवर्तन हेतु वह फाइल खुल जायेगी और आप परिवर्तन कर सकते हैं
wvdial.conf नामक फाइल में लिखी सभी पंक्तियों को मिटा कर इसे लिखिये
-------------------------------------------------------------
#[Dialer Default]
Modem = /dev/ttyS3 (इस स्थान पर ttyS0, ttyS1 या ttyS2 जैसा कि आप के डाटा कार्ड द्वारा प्रदर्शित हुआ है, लिखें)
Baud = 230400
SetVolume = 0
Dial-AT-OK ATDT Command =
Init1 = ATZ
FlowControl = Hardware (CRTSCTS)
Phone = #777
Username = (my mobile no)
Password = (my password)
New PPPD = yes
Carrier Check = no
Stupid Mode = yes
-------------------------------------------------------------------------------------------
और इस फाइल को Save कर लीजिये।
अब खेलने का समय आने ही वाला है बस Application > Accessories >Terminal मे जाकर लिखिये
sudo setserial /dev/ttyS3 uart 16954
*(write ttyS0,ttyS1,ttyS2 as shown by your system)
sudo setserial /dev/ttyS3 baud_base 230400
**(you can use 230400 or 460800 as accepted by your pc card)
sudo wvdial
इसके बाद आप मजे करिये अगर ये पंक्ति दिख गयी तो …
Initializing modem.
WvDial<*1>: Sending: ATZ
WvDial Modem<*1>: ATZ
WvDial Modem<*1>: OK
WvDial<*1>: Modem initialized.
WvDial<*1>: Sending: ATDT#777
WvDial<*1>: Waiting for carrier.
WvDial Modem<*1>: ATDT#777
WvDial Modem<*1>: CONNECT
WvDial<*1>: Carrier detected. Starting PPP immediately.
WvDial<Notice>: Starting pppd at Thu Jan 10 01:45:21 2008
WvDial<Notice>: Pid of pppd: 7883
WvDial<*1>: Using interface ppp0
WvDial<*1>: pppd: ?[06][08]??[06][08]
WvDial<*1>: pppd: ?[06][08]??[06][08]
WvDial<*1>: pppd: ?[06][08]??[06][08]
WvDial<*1>: pppd: ?[06][08]??[06][08]
WvDial<*1>: local IP address 220.226.x.1xx
WvDial<*1>: pppd: ?[06][08]??[06][08]
WvDial<*1>: remote IP address 220.224.1xx.x
WvDial<*1>: pppd: ?[06][08]??[06][08]
WvDial<*1>: primary DNS address 202.138.Xxx.xxx
WvDial<*1>: pppd: ?[06][08]??[06][08]
WvDial<*1>: secondary DNS address 202.138.Xx.x
WvDial<*1>: pppd: ?[06][08]??[06][08]
बस काम हो गया। अब अपना ब्राउज़र (firefox) खोल कर विचरण करिये इस मायावी दुनिया में… ध्यान रहे कि कहीं आपका ब्राउज़र (अग्निलूमड़) आफलाइन मोड मे तो नही है न!! अगर है तो File> Offline पर एक छोटा सा चटका लगाइये और शुरु हो जाइये… कोई समस्या हो तो बताइये। और हाँ Disconnect करने के लिये Ctrl+C दबाये।
और अगली बार फ़िर से नेट कनेक्ट करने के लिये इसे दोहराये
sudo setserial /dev/ttyS3 uart 16954
*(write ttyS0,ttyS1,ttyS2 as shown by your system)
sudo setserial /dev/ttyS3 baud_base 230400
**(you can use 230400 or 460800 as accepted by your pc card)
sudo wvdial
पहला भाग समाप्त हुआ।
दूसरी परेशानी à Reliance Huawei E325 USB card
अगर इस प्रकार का जुगाड़ आपके पास है तो ज्यादा परेशान होने की ज़रूरत नही…
बस छोटा सा काम कर डालिये
कार्ड को insert कीजिये तथा Application > Accessories >Terminal मे जाकर लिखिये
sudo dmesg
अगर आपको अन्तिम पंक्ति मे ttyUSB0 (ttyUSB1,ttyUSB2,ttyUSB3 भी हो सकता है) शब्द दिख जाय तो इस शब्द को गाँठ बाँध कर रख लीजिये
और अब wvdial.conf के साथ खुरपेंच करने की बारी आती है
Application > Accessories >Terminal
& write
sudo gedit /etc/wvdial.conf
परिवर्तन हेतु वह फाइल खुल जायेगी और आप परिवर्तन कर सकते हैं
wvdial.conf नामक फाइल में लिखी सभी पंक्तियों को मिटा कर इसे लिखिये
-----------------------------------------------------------------------
[Modem0]
Modem=/dev/ttyUSB0 (ttyUSB1,ttyUSB2,ttyUSB3 as shown by your system)
Baud=115200
SetVolume=0
Dial Command = ATDT
init1=ATZ
init2=AT+CRM=1
FlowControl= Hardware (CRTSCTS)
[Dialer bsnl]
Username= 165
Password= 165
Phone=#777
Stupid Mode= 1
Inherits = Modem0
---------------------------------------------------
और इस फाइल को Save कर लीजिये।
Application > Accessories >Terminal मे जाकर लिखिये
sudo setserial /dev/ttyUSB0 uart 16954
*(write ttyUSB3,ttyUSB1,ttyUSB2 as shown by your system)
sudo setserial /dev/ttyS3 baud_base 230400
**(you can use 230400 or 460800 as accepted by your pc card)
sudo wvdial
काम समाप्त हुआ आप जुड गये संसार से … अगर ये दिखा तो
-> Initializing modem.
--> Sending: ATZ
ATZ
OK
--> Sending: ATQ0 V1 E1 S0=0 &C1 &D2 +FCLASS=0
ATQ0 V1 E1 S0=0 &C1 &D2 +FCLASS=0
OK
--> Modem initialized.
--> Sending: ATDT#777
--> Waiting for carrier.
ATDT#777
CONNECT 230400
--> Carrier detected. Starting PPP immediately.
--> Starting pppd at Thu Nov 13 15:02:23 2008
--> Pid of pppd: 9371
--> Using interface ppp0
--> pppd: ??[06][08]8?[06][08]
--> pppd: ??[06][08]8?[06][08]
--> pppd: ??[06][08]8?[06][08]
--> pppd: ??[06][08]8?[06][08]
--> pppd: ??[06][08]8?[06][08]
--> local IP address 121.245.91.239
--> pppd: ??[06][08]8?[06][08]
--> remote IP address 172.23.137.14
--> pppd: ??[06][08]8?[06][08]
--> primary DNS address 202.54.15.30
--> pppd: ??[06][08]8?[06][08]
--> secondary DNS address 202.54.1.30
--> pppd: ??[06][08]8?[06][08]
Disconnect करने के लिये Ctrl+C दबाये।
और अगली बार फ़िर से नेट कनेक्ट करने के लिये बस इतना ही करना है।
Application > Accessories >Terminal
And write
sudo wvdial
बस और कुछ नहीं दूसरा भाग भी समाप्त हुआ।
एक अन्तिम बात – अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा है तो बाकी अन्य परेशानियों से निबट सकते हैं लेकिन इंटरनेट ही न हो तो काम न बनेगा…………तो मैने काम बना दिया है और अब आप जी भर कर उपयोग कीजिये।
कोई परेशानी हो तो ज़रूर सूचित कीजिये। धन्यवाद !!



4 comments:
बढ़िया, काम का ट्यूटोरियल. ऐसे ही नोकिया इत्यादि फोनों से (जीएसएम वाले, जीपीआरएस युक्त) लिनक्स में नेट कनेक्ट करने की विधि भी बताएँ.
बहुत बढ़िया। कुछ यह भी लिखें कि लिनेक्स को कैसे कंप्यूटर में लोड करें।
kuch samajh me nahi aaya mahaaraaj kripa karake premchand ke tarah saral bhasa me likhe to abhari rahoonga kyonki shayad,,,,,,,,,,,,,, vaise sach kahoon to aapne apni lekhani me nayi dhar kabse paida kar lee
बहुत धन्यवाद, इस सुंदर जानकारी के लिये.
Post a Comment